फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother does brutal act with new born daughter

एक मां ने अपनी नवजात बेटी संग किया ऐसा सुलूक, पढ़ेंगे तो यकीन नहीं होगा

Tue, 05 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 05 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
mother does brutal act with new born daughter
शौचालय में एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को छोड़कर फरार - फोटो : सांकेतिक चित्र

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक मां ने अपनी नवजात बेटी से ऐसा सुलूक किया कि आपको यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन


श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलज/बेस अस्पताल के एनआईसीयू (नेटल इंसेटिव केयर यूनिट) के शौचालय में एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को छोड़कर फरार हो गई। नवजात शिशु बालिका है। उसकी स्थिति सामान्य है।

प्रसूति विभाग का स्टाफ नवजात की देखरेख कर रहा है। कॉलेज से संबंधित बेस अस्पताल प्रशासन महिला की पहचान के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है।

सुबह साढ़े 5 बजे लोगों ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी

mother does brutal act with new born daughter
नवजात बच्ची की स्थिति सामान्य
कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड के बाहर गैलरी में सोमवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे लोगों ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी। शुरू में उन्हे लगा कि शायद वार्ड में कोई बच्चा रो रहा होगा।

इसी दौरान एक महिला शौचालय की ओर गई, तो उसने एक नवजात को रोते हुए देखा। अस्पताल की नर्स उसे प्रसूति वार्ड में ले आई। जहां उसकी सफाई कर कपड़े पहनाए गए। पुलिस को भी इस प्रकरण की सूचना दी गई। प्रसूति वार्ड की सिस्टर तेजवीरी चौधरी ने बताया कि बच्ची का जन्म सुबह ही हुआ है। उसका वजन लगभग ढाई किलोग्राम है। उसकी स्थिति सामान्य है।  

इधर, अस्पताल प्रशासन संभावित समय को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज को देखकर बच्ची को छोडने वाली मां का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में सुबह लगभग 6 बजे दो महिलाएं दिख रही हैं। जिनमें से एक पर संदेह है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन ने बताया कि जांच की जा रही है। बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है। वह स्टाफ की निगरानी में है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तैयारी के साथ छोड़ा अस्पताल में

mother does brutal act with new born daughter
एनआईसीयू वार्ड का रास्ता आसान नहीं
एनआईसीयू के शौचालय में नवजात को छोडने वाली महिला पूरी तैयारी और प्लान के साथ अस्पताल आई होगी। महिला यह चाहती थी कि प्रसव के बाद उसका नवजात शिशु सुरक्षित हाथों में चले जाए। इसलिए उसने नवजात बच्चों के वार्ड के शौचालय को चुना। ताकि प्रसव के बाद बच्चे को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और भविष्य में उसको कोई अपना ले।  

ऐसा भी संदेह जताया जा रहा है कि प्रसूता के साथ जो महिला आई होगी, वह अस्पताल और प्रसव के बारे में सब कुछ जानती होगी। क्योंकि एनआईसीयू वार्ड का रास्ता आसान नहीं है। उसको पता था कि यह हलचल कम रहती है

प्रसव के बाद वह आसानी से फरार हो सकते हैं। प्रसव कराने के बाद ब्लेड से गर्भनाल काटी गई है। जिसये यह भी लग रहा है कि प्रसूता के साथ आई महिला दाई हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने गायनी वार्ड में भी पंजीकरण नहीं कराया है। ताकि पहचान न हो सके।  
 
विज्ञापन

कई लोग बच्ची को गोद लेने आगे आए

mother does brutal act with new born daughter
परिवार के दबाव में वह नवजात को छोडने को मजबूर हुई या लोकलाज का डर - फोटो : Baby Physio London
प्रसूति वार्ड में काम करने वाली नर्सों का मानना है कि यह काम पहली बार बच्चे को जनने वाली महिला का नहीं हो सकता है। या तो महिला की पहले से बेटियां हैं और परिवार के दबाव में वह नवजात को छोडने को मजबूर हुई। या फिर लोकलाज की वजह से उसने यह काम किया हो।
  
गायनी वार्ड के आगे लगे कैमरे में दो महिलाएं सुबह 6.05 बजे दिखाई दे रही हैं। इसमें एक महिला वार्ड की ओर चली जाती है। जबकि दूसरी बैंच पर बैठ जाती है। बैंच पर बैठी महिला बेचैन से दिखाई देती है। वह बार-बार अंदर की ओर देखती है।

जबकि दूसरी महिला वापस आ जाती है, तो वह उसके साथ चली जाती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह बच्ची को शौचालय में छोडने के बाद दोबारा यह पुख्ता करने आए कि बच्ची को किसी ने उठा लिया है या नही। बहरहाल, जहां बच्ची को उसकी मां ने ठुकरा दिया। वहीं कई लोग उसको गोद लेने आगे आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed