फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Most wanted criminal of dehradun premnagar Loot with Jeweller Accused arrested with Gold

मोस्ट वांटेड करन शिवपुरी दो साथियों के साथ दिल्ली से गिरफ्तार, 45 तोला सोना बरामद

Sat, 14 Dec 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Dec 2019 09:52 AM IST
सार

  • प्रेमनगर के देव ज्वेलर्स के मालिक को आतंकित कर लूटा गया था लाखों का सोना 

विज्ञापन
Most wanted criminal of dehradun premnagar Loot with Jeweller Accused arrested with Gold
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के प्रेमनगर में सराफ लूटकांड में फरार मोस्ट वांटेड करन शिवपुरी और सोनू यादव को पुलिस ने एक साथी के साथ दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट का 450 ग्राम(45 तोला) सोना बरामद हुआ है। लूट का बाकी सोना साथी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिवेंद्र के पास बताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस फरार अधिवक्ता शिवेंद्र समेत तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। करन और सोनू पर पुलिस की तरफ से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने शुक्रवार को एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल और सीओ सिटी शेखर सुयाल के साथ प्रेमनगर लूटपाट में मिली कामयाबी की जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि सात अक्तूबर को टॉप बाइकर्स में शुमार करन शिवपुरी निवासी कोटद्वार (हाल निवासी देहरादून) और सोनू यादव निवासी महीपालपुर नई दिल्ली ने अपने साथियों की मदद से प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार को आतंकित कर लाखों रुपये का सोना लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पूरी ताकत झाेंककर लूट में शामिल करन शिवपुरी और सोनू यादव के चेहरे को तो बेनकाब कर दिया था, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस उनके पीछे गोवा तक गई, लेकिन वे वहां से भी पुलिस को चकमा देकर निकल भागे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में लगी रही। सीसीटीवी, सर्विलांस और मैनअुल आधार पर कार्रवाई को एसएसआई संजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर नेगी और एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला को टीम का हिस्सा बनाया गया। 

एसएसपी जोशी ने बताया कि कार्रवाई का पहला सकारात्मक परिणाम 26 नवंबर को सामने आया। पता चला कि सोनू यादव ने दिल्ली में शराब के धंधे से जुड़े सोनू लंगड से मुलाकात की है। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर अपना जाल फैलाया। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपियों के संभावित ठिकानों राजनगर, पालम एक्सटेंशन, द्वारिका, महिपालपुर, पहाड़गंज आदि क्षेत्रों में कई दिन तक सर्च आपरेशन चलाया गया।

बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि शाम के समय करण शिवपुरी और सोनू यादव एक साथी सतीश निवासी हरसेऊ रिवाडी के साथ पहाड़गंज इलाके में आए हैं और लूट की ज्वेलरी को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने वहां से तीनाें आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनके पास करीब 450 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है। 

कप्तान के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि लूट का बाकी सोना शिवेंद्र उर्फ  शिवी निवासी बाजरा पाना कराला थाना कंझावाला नई दिल्ली के पास है, जो फरार है। शिवेंद्र सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस करता है। 2018 में उसके घर से नौ अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए थे। वकील शिवेंद्र के अलावा मनजीत सिंह निवासी धूलसेरस द्वारिका नई दिल्ली और सराफ सूर्यप्रकाश सोनी निवासी दशमेश विहार रायपुर को वांछित दर्शाया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों ने करीब एक किलो सोना लूटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed