{"_id":"64ff6749d47bbcf5780ac864","slug":"mosquitoes-are-buzzing-around-the-water-cooler-installed-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-243126-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अस्पताल में भिनभिना रहे मच्छर, बचाव पर नहीं किसी का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अस्पताल में भिनभिना रहे मच्छर, बचाव पर नहीं किसी का ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में डेंगू से बचाव के लिए नहीं पूरा इंतजाम
वाटर कूलर के पानी से हो रहा जलभराव, वार्डों में सुरक्षा के नहीं उपाय
उप जिला अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर के आसपास मच्छर भिनभिना रहे हैं। जलभराव के चलते डेंगू के लार्वा पनपने की आशंका बनी हुई। वहीं अस्पताल में बनाए गए डेंगू आइसोलेशन वार्ड में शोपीस के लिए मच्छरदानी लगाई गई है। यहां मच्छररोधी मशीनें भी नहीं लगीं है। चिकित्सकों के चैंबर का भी यहीं हाल है। सामान्य वार्डों में भी डेंगू के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में लक्षण आधारित उपचार के दवाइयां हैं, पर प्लेटलेट्स के इंतजाम नहीं है।
मरीजों के उपचार करने वाले चिकित्सक और अस्पताल में भर्ती मरीज डेंगू के संक्रमण से सुरक्षित नहीं है। सोमवार को उप जिला अस्पताल में पड़ताल के दौरान डेंगू की रोकथाम और उपचार के मामले में अस्पताल प्रशासन फेल नजर आया। पंजीकरण काउंटर के बाहर बड़ी संख्या में मरीज पर्चा बनाने के लिए लाइन में लगे मिले।
विज्ञापन
अस्पताल के भवन में दाखिल होते ही सामने लगे वाटर कूलर से पानी बहकर नीचे जमा हो रहा है, आसपास मच्छर भी भिनभिना रहे थे। यहां पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जबकि स्वास्थ्य विभाग ही बताता है कि साफ पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है।
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों के लिए अस्पताल के पहले तल पर दो वार्ड बनाए गए हैं। दोनों वार्डों में कुछ बेड पर मच्छरदानी तो कुछ बेड बिना मच्छरदानी के मिले। जिन बेड पर मच्छरदानी लगी थी, वह भी समेट कर एक तरफ पीछे की हुई थी। मरीजों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह मच्छरदानी का प्रयोग नहीं करते हैं।
एक सामान्य वार्ड ऐसा था जहां एक डेंगू और एक डेंगू संदिग्ध मरीज भर्ती मिला। तीनों ही वार्डों में मच्छरों को दाखिल होने से रोकने के लिए मच्छरोधी रिपेलेंट मशीने नहीं लगी थी। अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार की पड़ताल की गई तो यहां ब्लड स्टोरेज कक्ष बंद पड़ा था।
जब रूम को खुलवाया गया तो भीतर कुछ खराब सामान और एक ब्लड और उसके कंपोनेंट को संरक्षित कर रखने वाला नया रेफ्रीजरेटर भी पड़ा था। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि ब्लड स्टोरेज रूम कभी चालू नहीं हुआ। इसकी वजह से रेफ्रिजरेटर भी बंद है।
वर्जन
अस्पताल परिसर और वार्डों का निरीक्षण किया जाएगा। वाटर कूलर के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। वार्डों में मच्छरदानी और मच्छरोधी रिपेलेंट मशीनें लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। चिकित्सकों के चैंबर में भी डेंगू की रोकथाम की व्यवस्था की जाएगी। मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते सामान्य वार्ड में डेंगू संक्रमित भर्ती किए जा रहे है। - डॉ. प्रदीप चौहान, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक