{"_id":"64cab856509e99e49c06c1f7","slug":"mosque-and-madrasa-built-in-mdda-flats-dehradun-news-c-5-drn1005-214902-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एमडीडीए के फ्लैटों को तोड़कर बना दिया मस्जिद और मदरसा, सामूहिक रूप से पढ़ी जा रही नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एमडीडीए के फ्लैटों को तोड़कर बना दिया मस्जिद और मदरसा, सामूहिक रूप से पढ़ी जा रही नमाज
Thu, 03 Aug 2023 09:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:55 AM IST
सार
एमडीडीए की ओर से आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आवासीय भवन 192-193 को तोड़कर मस्जिद और मदरसा बना दिया गया। जांच के बाद एमडीडीए की ओर से इस निर्माण को 31 जुलाई को सील करने के आदेश पारित किए गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमडीडीए की ओर से आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के आवासीय भवनों के फ्लैटों को तोड़कर मस्जिद और मदरसा बना दिया गया। इसमें सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जा रही है। एडीएम प्रशासन के निर्देश पर एमडीडीए ने 31 जुलाई को निर्माण सील करने के आदेश पारित किए थे, लेकिन कार्रवाई से एक दिन पहले रविवार को ही भवन स्वामी के शपथ पत्र पर एमडीडीए ने इस कार्रवाई को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल 17 अप्रैल को डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में रहने वाले राजकिशोर बलोदी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि एमडीडीए की ओर से आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आवासीय भवन 192-193 को तोड़कर मस्जिद और मदरसा बना दिया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद एमडीडीए की ओर से इस निर्माण को 31 जुलाई को सील करने के आदेश पारित किए गए थे। सीलिंग के दौरान कोई विवाद न हो इसके लिए एसएसपी को पत्र लिखकर फोर्स की मांग भी की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बाढ़ प्रबंधन के लिए बनेगी जल निकास योजना, हरिद्वार में आपदा पीड़ितों से नहीं होगी बिलों की वसूली
भवन स्वामी ने मांगा एक सप्ताह का समय
कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले 30 जुलाई रविवार को भवन स्वामी लतीफुर्रहमान ने एमडीडीए में एक शपथपत्र प्रस्तुत कर भवन को पूर्व की भांति ठीक करने की बात कही और इसके लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिसके बाद एमडीडीए सचिव सचिव एमएस बरनिया ने रविवार को ही शपथपत्र स्वीकार कर कार्रवाई को स्थगित कर दिया। बरनिया ने बताया कि संबंधित लोगों ने खुद अपना निर्माण तोड़ने और नक्शे के अनुसार करने की बात की है। अगर ऐसा नहीं किया तो एमडीडीए टीम कार्रवाई करेगी।