{"_id":"6480e52f6f2f5c95750cfc49","slug":"mortar-shell-found-in-river-behind-ima-stir-dehradun-news-c-5-drn1037-173674-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पासिंग आउट परेड से पहले आईएमए के पीछे नदी में मिला मोर्टार का गोला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पासिंग आउट परेड से पहले आईएमए के पीछे नदी में मिला मोर्टार का गोला, मचा हड़कंप
Thu, 08 Jun 2023 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:07 PM IST
सार
शाम को स्थानीय लोगों ने नदी में एक बमनुमा वस्तु पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद तत्काल आईएमए के अधिकारियों और पुलिस के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।
विज्ञापन
आईएमए के पीछे मिला मोर्टार का गोला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमए की पीओपी से तीन दिन पहले आईएमए के पीछे नदी में एक मोर्टार का गोला मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा। बीडीएस कर्मचारियों ने गोले में धमाका कर उसे नष्ट कर दिया। गोला सैन्य अभ्यास में मिस फायर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि बुधवार शाम को स्थानीय लोगों ने नदी में एक बमनुमा वस्तु पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद तत्काल आईएमए के अधिकारियों और पुलिस के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तु की जांच की गई। यह मोर्टार का एक गोला था, जो शायद सैन्य अभ्यास के दौरान मिस फायर हो गया था। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज करने की कोशिश, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर एक गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढे में गोले को रखकर इसमें धमाका कर नष्ट किया गया। पुलिस ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया। लोगों से अपील की कि इस तरह की संदिग्ध वस्तुओं को देखते ही पुलिस को सूचना दी जाए। उन्होंने बताया कि आईएमए पीओपी को देखते हुए पुलिस इस समय अलर्ट पर है।