फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Morning and evening fog and cold increased the trouble

Dehradun News: सुबह-शाम कोहरे और ठंड ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 26 Dec 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Morning and evening fog and cold increased the trouble
- 07 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर/विकासनगर। सुबह-शाम कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम रही है। ठंड बढ़ने से लोग कामकाज छोड़कर रजाई में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। छात्र-छात्राएं कोहरे के बीच स्कूल की ओर जाते दिखे। वहीं, किसान सुबह धुंध के बीच खेतों में कामकाज में जुटे रहे। नौकरीपेशा वाले लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह से पैक होकर काम पर निकले। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन सूरज फिर से बादलों की ओट में छिप गया। ठंड के कारण बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। बाजार में जगह-जगह अलाव जलता नजर आया। शाम ढलते ही शहर ने फिर से कोहरे की चादर ओढ़ ली। शाम छह बजे के बाद सड़क पर गिने चुने लोग ही आवाजाही करते दिखे। शहर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed