फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more uttarakhand girl got officer post in army

वाह, उत्तराखंड की लड़कियों का जवाब नहीं...

Thu, 19 Dec 2013 10:16 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Dec 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
more uttarakhand girl got officer post in army

सैन्य सेवाओं में उत्तराखंड के लड़कों की तरह लड़कियां भी पीछे नहीं है। सेना में सीमित अफसर पदों पर लड़कियों को रखा जाता है, लेकिन उत्तराखंड की लड़कियां कई बड़ी आबादी वाली शहरों को पीछे छोड़ रही हैं।

विज्ञापन


बड़े राज्यों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही युवतियां
गौरतलब है कि आबादी के हिसाब से राज्य सर्वाधिक पुरुष सैन्य अफसर दे रहा है। उत्तराखंड के युवक युवतियां सैन्य सेवाओं में बड़े राज्यों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।
विज्ञापन


संसद सत्र में महिला अफसरों के राज्यवार दस्तावेज के मुताबिक उत्तराखंड की उपस्थिति सिर्फ उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब को छोड़कर अन्य सभी राज्यों से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना में महिला अफसरों का पुरुषों के मुकाबले सर्वाधिक अनुपात है। एक महिला अफसर के मुकाबले सात पुरुष अफसर वायुसेना में हैं।

वहीं नौसेना में एक के मुकाबले 26 पुरुष अफसर और सेना में एक महिला अफसर के मुकाबले 28 पुरुष अफसर हैं। पुरुष सैन्य अफसरों में उत्तराखंड पिछले पांच वर्षों में 550 अफसर देकर टाप थ्री राज्यों में हैं, लेकिन आबादी के अनुपात के हिसाब से सर्वाधिक अफसर भी उत्तराखंड से हैं।


सेना बेहतर प्रदर्शन

सेना में सर्वाधिक महिला अफसर हैं, जिसमें सर्वाधिक संख्या उत्तरप्रदेश से है। हरियाणा और पंजाब के बाद उत्तराखंड से महिला अफसर है। हालांकि अधिकारिक तौर पर सेना ने राज्यों के हिसाब से महिला अफसरों की संख्या का रिकॉर्ड तैयार किये जाने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed