{"_id":"60d389d18ebc3eba715387e7","slug":"more-than-five-claimants-on-one-seat-for-admission-in-kv-city-news-drn382467928","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि में कक्षा एक में दाखिले के लिए एक सीट पर पांच से ज्यादा दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि में कक्षा एक में दाखिले के लिए एक सीट पर पांच से ज्यादा दावेदार
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिले का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेशभर के केवि में पहली कक्षा की 3200 सीटों के लिए इस साल 17318 आवेदन आए थे। हर सीट पर पांच से ज्यादा छात्रों की दावेदारी है। केवि संगठन की ओर से बुधवार को कक्षा एक में दाखिलों के लिए पहली सूची बुधवार को जारी हो गई। जिन्होंने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रवेश सूची चेक कर सकते हैं।
आनलाइन लाटरी के बाद स्कूलों की वेबसाइट पर बुधवार देर रात तक सूची अपलोड होती रही। देशभर में छात्रों की सूची अपलोड होने एवं अभिभावकों के अपने बच्चों का नाम देखने के उत्साह के चलते रात तक सर्वर डाउन रहा। केवि में दाखिलों की राह इस साल पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा कठिन हो गई है। जहां पिछले वर्ष पहली कक्षा के लिए 11162 आवेदन आए थे। वहीं इस साल यह करीब छह हजार बढ़कर 17318 हो गए हैं।
केवि देहरादून संभाग की उपायुक्त मिनाक्षी जैन ने बताया कि बुधवार को आनलाइन लाटरी के बाद स्कूलों की वेबसाइट पर सूची अपलोड कर ली गई। पहली सूची पर दाखिलों के लिए 29 जून तक का समय दिया जाएगा। दूसरी सूची 30 जून को जारी होगी। सीटें खाली रहने पर पांच जुलाई को तीसरी सूची जारी की जाएगी। सेवा श्रेणी वरीयता क्रम में चयनित छात्रों की सूची दो, छह और सात जुलाई को जारी होगी। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत पात्र छात्रों के पंजीकरण आठ से 12 जुलाई तक होंगे। प्रदेश में कुल 45 केवि हैं, लेकिन पहली कक्षा में दाखिलों के लिहाज से केवि आईटीबीपी एवं केवि हल्द्वानी की शाम वाली पाली को अलग गिना जाता है। छात्रों की सूची स्कूल परिसर में भी चस्पा की गई है।
विज्ञापन
दूसरी से ऊपर की कक्षाओं की सूची आज
केंद्रीय विद्यालय की ओर से जारी नोटीफिकेशन के अनुसार दूसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए बृहस्पतिवार को सूची जारी की जाएगी। 26 से 30 जून के बीच दाखिलों का समय होगा।
प्रवेश के लिए जरूरी होंगे यह दस्तावेज
केवि में बच्चे के प्रवेश के लिए छात्र का जन्म प्रमाणपत्र, पते के दस्तावेज, अगर अभिभावक किसी भी केंद्रीय या राजकीय विभाग में काम करते हैं तो उसका प्रमाणपत्र, आधार या कोई दूसरा आईडी कार्ड। बीपीएल एवं आरटीई में दाखिले के लिए संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे।