{"_id":"667a108dce6995c135063514","slug":"more-than-a-dozen-youth-entered-the-house-and-beat-him-case-registered-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-441974-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक दर्जन से अधिक युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक दर्जन से अधिक युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरोटीवाला में रविवार की रात विवाह समारोह में डीजे को बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने गांव के चार युवकों के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद रात करीब 11 बजे एक दर्जन से अधिक युवक लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और खुखरी लेकर युवकों के घर में घुस गए और हमला बोल दिया। मारपीट में एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बरोटीवाला निवासी नसीर अहमद ने बताया कि रविवार रात को गांव में एक शादी समारोह था। डीजे पर नाचने के दौरान उनके बेटे इस्फाक, नवाब, साहिल, मौसीन का कुछ लोगों से विवाद हो गया। बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने चारों बेटों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बेटों अपने घर जाने को कहा। जिसके बाद बेटे घर आ गए। रात करीब 11 बजे बरोटावाला निवासी काला, आशिक, भूरा, वासिद, लियाकत, रियासत, शंभू, साहिल उर्फ काका, सोनू, जाबिर, राहुल, रहीस, वरीस एवं जहूर का बेटा समेत एक दर्जन से अधिक युवक घर में घुसकर लाठी, डंडों, खुखरी, लोहे की रॉड से बेटों और परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें भाई की बेटी सादिया और बेटों समेत सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि सादिया को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एसएसआई संजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रात में घर में घुसने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।