फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 1200 voters will not stay in any polling booth

किसी भी बूथ पर नहीं रहेंगे 1200 से ज्यादा मतदाता

Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
More than 1200 voters will not stay in any polling booth
जिले में किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं रहेंगे। 1200 से ज्यादा मतदाता होने पर नया पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की मतदेय स्थलों के मानकीकरण व पुनर्निर्धारण को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए निर्देशों के अनुसार अब अधिकतम 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा। पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाता था, लेकिन कोरोना के चलते इसमें बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि एक से 15 सितंबर तक बीएलओ मतदेय स्थलों में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने, हटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचानपत्र डाक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अजय रावत, अरविंद जैन, अनंत प्रकाश, सीडीओ नीतिका खंडेलवाल, एडीएम प्रशासन शिव कुमार बरनवाल, पीएस रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed