फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon will slow down from today, light rain expected Uttarakhand News

Uttarakhand Weather: राहत की खबर...सप्ताह भर तक जारी रहा मूसलाधार बारिश का सिलसिला, आज से धीमा पड़ेगा मानसून

Mon, 18 Aug 2025 02:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Aug 2025 02:15 PM IST
सार

मौसम को लेकर प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। भारी बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-वयस्त किया हुआ है। सप्ताह भर तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब मानसून के धीमे पड़ने के आसार है।

विज्ञापन
Monsoon will slow down from today, light rain expected Uttarakhand News
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में करीब सप्ताह भर तक हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला आज (सोमवार) से धीमे पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर और मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अगस्त को पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश में मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने लगा है। इसके चलते प्रदेश में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

दिन में मौसम खुला तो मिली राहत

बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला रविवार दोपहर थमा तो लोगों ने राहत महसूस की। दून में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। जबकि कीचड़ और सड़कों के गड्ढों ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की समस्या को दोगुना कर दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुला और धूप खिली तो लोगों को बड़ी राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र,  सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैण, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जबकि रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आज (सोमवार) आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed