फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monsoon will late in uttarakhand

देश में मानसून की मंद रफ्तार, जानिए कितने दिन और इंतजार

Thu, 22 Jun 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
monsoon will late in uttarakhand
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में इस बार ‘मानसून एक्सप्रेस’ करीब पांच दिन देरी से पहुंचेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून न पहुंचने की वजह से उत्तराखंड के मानसून में यह देरी होगी। हालांकि इससे कृषि या फसलों को कोई नुकसान की आशंका नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस बार प्रदेश में सामान्य मानसून रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्री मानसून की बारिश का आंकड़ा काफी बेहतर है, लिहाजा कोई चिंताजनक बात नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की औसत तिथि 15 जून है जबकि उत्तराखंड में इसके पहुंचने की तिथि 21 जून है।
विज्ञापन


चूंकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है, इसलिए उत्तराखंड में भी उसी हिसाब से करीब पांच दिन लेट पहुंचेगा।

25 जून से होगी शुरूआत

monsoon will late in uttarakhand

इस बार प्रदेश में मानसून की शुरुआत 25 जून से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल, 22, 23 व 24 जून को हल्की बारिश रहेगी। कुछ जगहों पर बौछारें पड़ेंगी लेकिन 25 जून से बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। 26 और 27 जून को प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी। इन्हीं में से किसी दिन मानसून की घोषणा होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

किस वर्ष कब पहुंचा मानसून
वर्ष    मानसून पहुंचने की तिथि

2012    05 जून
2013    15 जून
2014    01 जुलाई
2015    24 जून
2016    21 जून
(मानसून पहुंचने की औसत तिथि 21/22 जून)

किस मानसून में कितनी बारिश

monsoon will late in uttarakhand

वर्ष    बारिश(मिमी)    सामान्य के मुकाबले
2012    1122.2    -10 प्रतिशत
2013    1375.1    +12 प्रतिशत
2014    897.6    -27 प्रतिशत
2015    881.6    -28 प्रतिशत
2016    1103.8    -10 प्रतिशत
(उत्तराखंड में मानसून की सामान्य बारिश 1229.2 मिमी है।)

उत्तराखंड में 1-21 जून के बीच बारिश
वर्ष    बारिश(मिमी)    सामान्य के मुकाबले

2015    43.1    -52 प्रतिशत
2016    101.5    +13 प्रतिशत
2017    77.6    -14 प्रतिशत
(इस समयसीमा में सामान्य बारिश 89.8 मिमी है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed