अब 26 जून नहीं जुलाई में इस दिन आएगा मानसून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के प्रदेश तक पहुंचने में पांच से सात दिन का समय और लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में जुलाई माह के पहले हफ्ते तक मानसून पहुंचेगा।
मौसम विभाग ने पहले 21 जून तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि बिहार में इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगने के बाद से यह लगातार पिछड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अब अगले एक हफ्ते में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। अभी मानसून बिहार तक ही पहुंच सका है। अगले एक-दो दिन में भी अगर मानसून वहां से निकला तो तीन से चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा।
26 जून को हल्की बारिश के आसार
हालांकि मानसून के पिछड़ने का प्रदेश को नुकसान नहीं होगा क्योकि प्री मानसून सीजन में प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
दूसरी ओर राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी दून समेत ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
दिन में कुछ समय के लिए हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।