फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monsoon will come in uttarakhand in next three days 

उत्तराखंड: अगले 72 घंटों में दस्तक देगा मानसून, 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 30 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
monsoon will come in uttarakhand in next three days 

उत्तराखंड में मानसून अगले 72 घंटों में दस्तक दे सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश न होने कारण मानसून की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। इसके चलते मानसून को बिहार से आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


अब बारिश का सिस्टम बनने के बाद अगले कुछ घंटों में यह उत्तराखंड की ओर बढ़ सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होती रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जौलीग्रांट में 170, रुड़की में 130, देहरादून में 110, मसूरी और धारचूला में 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे खतरे से खाली नहीं

monsoon will come in uttarakhand in next three days 

वहीं, श्रीनगर गढ़वाल, हरिद्वार, जखोली, काशीपुर व गैरसैण में 60, नई टिहरी, पौड़ी, उखीमठ में 50, बड़कोट, चमोली, रुद्रप्रयाग में 40, जसपुर, उत्तरकाशी, पुरोला, कीर्तिनगर, हल्द्वानी, देवप्रयाग, चौखुटिया और जोशीमठ में 30 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन के दौरान राजधानी देहरादून में अब तक 437 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 48 से 72 घंटों में मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। 

तापमान-
अधिकतम-26.2
न्यूनतम-22.5

सूर्योदय- सुबह 5.19 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.24 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed