{"_id":"64ca8ee34c23f80b5c04fdd8","slug":"monsoon-session-rajya-sabha-mp-naresh-bansal-raised-the-issue-of-damage-caused-by-disaster-in-uttarakhand-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: सांसद नरेश बंसल ने संसद में उठाया उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Session: सांसद नरेश बंसल ने संसद में उठाया उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा
Wed, 02 Aug 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:48 PM IST
सार
प्रश्नकाल में सांसद बंसल ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि आपदा से देश में कितनी जानमाल की हानि हुई है।
विज्ञापन
नरेश बंसल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बुधवार को संसद में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य को कितनी मुआवजा राशि दी गई।
विज्ञापन
प्रश्नकाल में सांसद बंसल ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि आपदा से देश में कितनी जानमाल की हानि हुई है। सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ समेत राज्य क्षेत्रों में भारी बारिश, अतिवृष्टि, जलभराव, भूस्खलन से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बाढ़ प्रबंधन के लिए बनेगी जल निकास योजना, हरिद्वार में आपदा पीड़ितों से नहीं होगी बिलों की वसूली
विज्ञापन
सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार ने आपदा मद में राज्य सरकार को पहले ही पैसा जारी किया है। विभिन्न विभागों की समिति जांच के बाद नुकसान की रिपोर्ट बना रही है। राज्य सरकार की ओर से कोई पैकेज मांगा जाएगा तो उस पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी।