Monsoon: उत्तराखंड में 83 बंद सड़कों ने रोकी यात्रियों की राह, सिरदर्द बना सिरोहबगड़ भूस्खलन क्षेत्र
मानसून की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को खोलने के काम में कुल 289 जेसीबी लगाई गई हैं। इनमें सबसे अधिक 113 मशीनों को नेशनल हाईवे पर लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन के कारण सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रॉनिक लैंड स्लाइड जोन ज्यादा दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार को चमोली जिले में सिरोहबगड़ में फिर मलबा आने से ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) फिर अवरुद्ध हो गया।
लोनिवि की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद हैं। इसी दिन कुल 81 सड़कों को खोलने का काम भी किया गया। इसके अलावा नौ राज्य हाईवे, 10 मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 40 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई के तहत 20 सड़कें पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गईं। बंद सड़कों को खोलने के काम में कुल 289 जेसीबी लगाई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 113 मशीनों को नेशनल हाईवे पर लगाया है।
ये भी पढ़ें...Weather Update: चट्टान दरकने से यमुनोत्री हाईवे बंद, पहाड़ों पर बर्फबारी, बिजली गिरने से मरीं 36 बकरियां
इधर, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी वर्षा से कुछ जिलों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, जिन्हें सुधारने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता लोनिवि अयाज अहमद ने बताया कि क्रॉनिक लैंड स्लाइड जोन बारिश के साथ फिर सक्रिय हो गए हैं। विभाग की ओर से बंद सड़कों को कम से कम समय में खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यालय स्तर से इनकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।