{"_id":"598f0dbd4f1c1b87458b476f","slug":"monsoon-alert-in-uttarakhand-seven-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का फिर रेड अलर्ट, इस दिन हो सकती है भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का फिर रेड अलर्ट, इस दिन हो सकती है भारी बारिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
monsoon rain in dehradun
प्रदेश के सात जिलों में आज बेहद भारी बारिश की आशंका है। चार मैदानी और तीन पहाड़ी जिले में भारी से भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन
राजधानी दून के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को कई दौर की बारिश हुई। आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। शाम के समय ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इससे पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार के बाद अगले कुछ दिन बारिश से राहत मिल सकती है। फिलहाल केवल रविवार तक ही बारिश का सिस्टम बना हुआ है।