{"_id":"5997c7fb4f1c1bba728b480d","slug":"monsoon-alert-in-six-district-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का अलर्टः सावधान, उत्तराखंड के छह जिलों में हो सकता है भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का अलर्टः सावधान, उत्तराखंड के छह जिलों में हो सकता है भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Aug 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
भारी वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शनिवार सुबह से 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से कई जगहों पर भारी नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हो सकता है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन