फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2022 will depart from Uttarakhand in one or two days

Monsoon 2022: उत्तराखंड से जल्द होगी मानसून की विदाई, एक-दो दिन में मौसम विभाग जारी करेगा सूचना

Tue, 27 Sep 2022 01:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। अब मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश की संभावना ना के बराबर है।

विज्ञापन
Monsoon 2022 will depart from Uttarakhand in one or two days
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। एक-दो दिन में मौसम विभाग इसे लेकर सूचना भी जारी करेगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक लगातार बारिश के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और चटक धूप खिल उठी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय चक्रवात के कमजोर पड़ जाने के चलते मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन


Weather: प्रदेशभर में मौसम साफ, निर्माण कार्यों का जायजा लेने हेमकुंड साहिब पहुंचे मुख्य सचिव एसएस संधु
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। अब मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश की संभावना ना के बराबर है। हालांकि राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की थोड़ी बहुत संभावना है। एक-दो दिनों में मानसून पूरी तरह निष्क्रिय होने की संभावना है और उसके बाद सूचना जारी कर दी जाएगी।

सितंबर माह में पूरे राज्य में रिकॉर्ड 268.5 मिलीमीटर बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सितंबर माह में अब तक राजधानी दून समेत पूरे राज्य में 268.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य बारिश 174.4 मिमी से 94.1 मिलीमीटर अधिक है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो सितंबर माह में सामान्य से 54 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। जिसमें बागेश्वर में सबसे अधिक 500. 8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 301 मिमी अधिक है। वहीं सबसे कम 190 मिमी बारिश चमोली में रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 99 मिमी से 92 मिमी अधिक है। जहां तक देहरादून का सवाल है तो जिले में 433.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed