फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2022: Six teams of NDRF deployed to deal with disaster in Uttarakhand

Monsoon 2022: उत्तराखंड में आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की छह टीमें तैनात

Tue, 12 Jul 2022 11:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Jul 2022 11:34 AM IST
सार

यह टीमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं आरआरसी झाझरा (देहरादून) में समस्त साजो सामान के साथ तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
Monsoon 2022: Six teams of NDRF deployed to deal with disaster in Uttarakhand
एनडीआरएफ के जवान - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून के मद्देनजर आपदा की दृष्टि से 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की छह टीमों को गढ़वाल, कुमाऊं में तैनात किया गया है। जो आपदा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। प्रत्येक टीम में 35 सदस्य शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


राज्य आपदा परिचालन केंद्र के हवाले से कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने बताया कि प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए अति संवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों में छह टीमों को लगाया है। यह टीमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं आरआरसी झाझरा (देहरादून) में समस्त साजो सामान के साथ तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम में एक विशेष प्रकार की क्षमता है, जो कि अलग-अलग प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम है। जिससे कि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुलिस महानिदेशक के अनुरोध पर एनडीआरएफ की एक विशेष टीम को केदारनाथ में भी तैनात किया गया है। टीम की ओर से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी मदद पहुंचाई जा रही है। जिससे वहां स्थानीय प्रशासन को यात्रा को सुचारु रूप से चलाने में काफी मदद मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की ओर से जिलों में आम लोगों को भी आपदा से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही बच्चों को स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान राज्य के 26 विद्यालयों में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस वक्त प्रदेश में एसडीआरएफ की 42 टीमें तैनात हैं, प्रत्येक में आठ सदस्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: सोमवार को अफसर नहीं करेंगे बैठक, जनता से मिलेंगे, एक दिन के लिए सचिवालय का प्रवेश पास बनाना भी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed