अगले एक हफ्ते में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार, 24 जुलाई से फिर जमकर बरसेंगे मेघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरब सागर में दक्षिणी पश्चिमी बहाव के कमजोर पड़ने और हवा की दिशा पछुवा होने के कारण अब उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। 23 जुलाई तक कम बारिश होने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन होंगे और अधिकतम तापमान बढ़ेगा। साथ ही जल जनित बीमारियों (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया) के फैलने की संभावना है।
वहीं गुरुवार को देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। कहीं छिट-पुट बौछारें भी पड़ीं। राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम को रुक-रुककर बारिश होती रही। जबकि दोपहर में अधिकतर समय आसमान साफ रहा। इस दौरान हल्की धूप भी खिली रही। उसके बाद काफी देर तक बादल छाए रहे। शाम को मौसम बदला और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। कुछ देर बाद बारिश रुक गई। उसके बाद देर रात तक कई बार रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज भी दून में हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में चमक और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
हल्द्वानी में बुधवार की सुबह से ही धूप खिली हुई थी। धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान भी बढ़ गया। अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 23 जुलाई तक उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 24 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और झमाझम बारिश की संभावना है।
दून में बादल गरजे खूब, लेकिन बरसे कम
राजधानी दून में इस साल बादल गरजे तो खूब लेकिन बरसे बेहद कम। आलम यह है कि मानसून सीजन में अब तक दून में सामान्य से 34 फीसदी तक कम बारिश हुई है। पिछले एक हफ्ते में दून में सामान्य की आधी भी बारिश नहीं हुई। वहीं, पूरे प्रदेश में अब तक 32 फीसदी कम बारिश हुई है।
प्रदेश में इस वर्ष मानसून पहुंचने के बाद से बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई। ज्यादातर जिलों में पिछले वर्षों की तुलना में बारिश काफी कम रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 17 जुलाई तक दून में सामान्यत: 455.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक केवल 299.4 मिमी वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राजधानी देहरादून में अगले कुछ दिन हल्की बारिश होने के आसार हैं।
राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम को रुक-रुककर बारिश होती रही। जबकि दोपहर में अधिकतर समय आसमान साफ रहा। इस दौरान हल्की धूप भी खिली रही। उसके बाद काफी देर तक बादल छाए रहे। शाम को मौसम बदला और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। गुरुवार को भी दून में हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में चमक और गरज के साथ बारिश हो सकती है।