फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monsoon 2019 Due to low rainfall in uttarakhand drought condition in these districts

उत्तराखंडः मानसून सीजन में कम बारिश के चलते यहां सूखे जैसे हालात

Thu, 01 Aug 2019 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
monsoon 2019 Due to low rainfall in uttarakhand drought condition in these districts
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मानसून सीजन में कम बारिश के चलते प्रदेश के छह जिलों में सूखे जैसे हालात पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। इन जिलों में अब तक सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है। पौड़ी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां आधी बारिश भी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में करीब 36 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई तक पौड़ी में सामान्य की 40 फीसदी बारिश भी नहीं हुई है। एक जून से 31 जुलाई तक पौड़ी में सामान्यत: 480.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। हालांकि अब तक यहां केवल 225.6 मिमी बारिश ही हुई है। वहीं चंपावत व उत्तरकाशी में 47, टिहरी में 46, देहरादून में 42 और अल्मोड़ा में 40 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन

अब तक केवल 373.1 फीसदी बारिश ही हुई

इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 38, हरिद्वार में 37, पिथौरागढ़ व चमोली में 30, बागेश्वर में 22 और नैनीताल व ऊधम सिंह नगर में 12 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में दो माह की इस अवधि के दौरान सामान्य तौर पर 585.5 फीसदी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन अब तक केवल 373.1 फीसदी बारिश ही हुई है। 

पिछले हफ्ते दो जिलों में सुधरे हालात
24 से 31 जुलाई के दौरान बागेश्वर और नैनीताल जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई। बागेश्वर में सामान्य से 21 और नैनीताल में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं, अब तक सामान्य से अधिक बारिश वाले एकमात्र जिले ऊधमसिंह नगर में इस अवधि में 78 फीसदी कम बारिश हुई। जिसके चलते पूरे सीजन की बारिश में यह जिला भी सामान्य से 12 फीसदी नीचे चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed