उत्तराखंड: जून में नहीं अब इस दिन पहुंचेगा मानसून, इन दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अब मानसून जून में नहीं बल्कि इस दिन से दस्तक देगा। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में मानसून जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है। 27 से मौसम में बदलाव होगा, जिसके बाद 28-29 को भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 21-22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन इस वर्ष इसके देर से आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार केरल से चलकर मानसून उत्तर की ओर रुख कर चुका है।
27 से मौसम में बदलाव
जगह-जगह व्यवधान के कारण इसकी गति भी प्रभावित हुई है। उत्तराखंड से अभी इसकी काफी दूरी बनी हुई है। ऐसे में इसके जुलाई के पहले सप्ताह से पहले पहुंचने की संभावना कम है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। यह तात्कालिक बनने वाली परिस्थितियां हैं, जिनके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि 25 तक कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी।
27 से मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होगी। अगले एक हफ्ते तक मानसून के पहुंचने की संभावना बहुत कम है। जुलाई की शुरुआत में मानसून राज्य में पहुंचेगा। उससे पहले एक-दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है।