फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monkey capture team demand tow lacs

बंदर पकड़ने के लिए मांगे दो लाख

Tue, 12 Nov 2013 05:42 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 12 Nov 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
 monkey capture team demand tow lacs

लोगों को उत्पाती बंदरों से निजात नहीं मिल पा रही है। बंदरों पकड़ने वाली टीम से पालिका ने संपर्क किया तो रेट सुनकर कर्मचारी हैरान रह गए

विज्ञापन


योजना को फिलहाल रोका
नगर में बंदरों को पकड़ने की योजना ठंडे बस्ते में जा सकती है। बंदर पकड़ने वाली टीम ने जो रेट बताए हैं उसको सुनते ही पालिका प्रशासन के होश उड़ गए। जिससे फिलहाल पालिका ने बंदरों को पकड़ने की योजना को पीछे खिसका दिया है।

विज्ञापन


आतंक से परेशान लोग
शहर में गोविंद नगर, गाड़ीघाट, जौनपुर, गैराज, नजीबाबाद रोड आदि क्षेत्रों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। जनता की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए हामी भरी थी। लेकिन बंदरों को पकड़ने पर होने वाले खर्चे को देखकर पालिका के होश फाख्ता हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा की संस्था ने किया आवेदन
मथुरा की जिस संस्था ने बंदरों को पकड़ने के लिए आवेदन किया है उसने सिर्फ आने के लिए 15500 रुपये, एक बंदर पकड़ने पर 500, एक आदमी के लिए एक दिन का खाना और रहने की व्यवस्था करने के साथ 400 रुपये मांगा है। ऐसे में नगर पालिका को कम से कम दो लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed