फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monkey attacked a woman, referred to higher center

Dehradun News: महिला पर बंदर ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Monkey attacked a woman, referred to higher center
छावनी क्षेत्र के सेल्फी प्वाइंट पर बंदर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की शाम त्यूणी तहसील के ग्राम डांगुठा की अंजना (30) पत्नी अनूप अपने परिवार के साथ सेल्फी प्वाइंट के पास टहल रही थीं। इस दौरान एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। वह घबराकर जैसे ही सीढ़ियों की तरफ दौड़ी उनका पैर फिसल गया और गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला के कंधे पर गंभीर चोट आई है। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष केशर सिंह, दिनेश चांदना, रविश अरोड़ा, नैन सिंह राणा, आनंद राणा आदि ने छावनी क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों के उत्पात पर चिंता व्यक्त की है। अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद आरएन मंडल ने कहा कि एनजीओ से बंदरों को पकड़ने के लिए बात चल रही है। शीघ्र ही बंदरों के उत्पात से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed