आठ साल की बच्ची पर झपट पड़ा बंदरों का झुंड, इसके बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाहर निकली एक आठ साल की बच्ची पर अचानक से बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां जो हुआ उसके बाद से बच्ची सदमे में है। आईडीपीएल में इन दिनों में बंदरों का आतंक बना हुआ है।
बंदरों ने दीपक कुकरेती की बेटी साक्षी (8) पर हमला करते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया। क्षेत्र में दो दिन में बंदरों के हमले में तीन लोग घायल कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
दीपक कुकरेती ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी साक्षी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बंदरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। क्षेत्र में लगातार बंदरों के हमलों से लोगों में दहशत व्याप्त है। डर के मारे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
दो दिन पहले यहां बंदरों ने हमला कर स्थानीय निवासी जितेंद्र और मीनाक्षी को घायल कर दिया था। बंदरों के हमले के बाद स्थानीय लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग भी की थी, लेकिन अब तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
स्थिति यह है कि अब बंदर घरों के भीतर घुसकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। कई घरों की छतों पर लगी टंकियों को भी बंदरों ने तोड़ दिया है। क्षेत्र में बंदरों की सक्रियता से सबसे अधिक खतरा बच्चों के लिए हो गया है। क्षेत्रवासी सुनील कुटल्हेडिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने दोबारा वन विभाग की टीम को ज्ञापन सौंपकर खतरनाक बंदरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।