फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monitor was beaten up complaining of students who ran out of class

क्लास छोड़कर भागे छात्रों की शिकायत करना मॉनीटर को पड़ा भारी, कर दी पिटाई

Wed, 25 Dec 2019 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
monitor was beaten up complaining of students who ran out of class
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्कूल टाइम में क्लास छोड़कर भाग रहे छात्रों की शिकायत करना कक्षा के मॉनीटर को भारी पड़ गया। इससे नाराज छात्रों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मॉनीटर को मारपीट कर घायल कर दिया। छात्र ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है।     

विज्ञापन


लक्सर विकासखंड के मुंडाखेड़ा कलां गांव में राजकीय इंटर कॉलेज स्थित है। कॉलेज में गांव का ही कन्हैया लाल पुत्र विजयपाल कक्षा नौ का छात्र है। कन्हैयालाल को कक्षा में मॉनीटर भी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कॉलेज में पढ़ने वाले अकोढ़ा कलां गांव के कुछ छात्र रोजाना कॉलेज की दीवार फांदकर कक्षा से गायब हो जाते थे।

विज्ञापन

गंभीर हालत में कन्हैया अपने घर पहुंचा

इस पर कक्षा के मॉनीटर कन्हैयालाल ने इसकी शिकायत क्लास टीचर से कर दी। आरोप है कि नाराज होकर उक्त छात्रों ने अपने कुछ बाहर के साथियों को कॉलेज के बाहर बुला लिया। उन्होंने कन्हैया को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में कन्हैया अपने घर पहुंचा।

इसके बाद परिजन कन्हैया के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed