फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Money was demanded from the collectorate employees by sending a message in the name of the District Magistrate

Dehradun News: कलेक्ट्रेट कर्मियों को जिलाधिकारी के नाम से मैसेज कर मांगी रकम

Sat, 01 Feb 2025 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Money was demanded from the collectorate employees by sending a message in the name of the District Magistrate
I- जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा
विज्ञापन

I
Iएक व्यक्ति ने जिलाधिकारी सविन बंसल के नाम से कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को मैसेज कर रकम की मांग की। एक नंबर से इस तरह एक के बाद कई नंबरों पर मैसेज किए गए। जब इसका पता जिलाधिकारी को लगा तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। मामले में शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
I
I
Iशहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे एक नंबर से आपातकालीन परिचालन केंद्र के सरकारी मोबाइल नंबर पर जिलाधिकारी के नाम से मैसेज किया गया, लेकिन इसका कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के नंबर पर मैसेज आया। इसमें उनसे कुछ रकम मांगी गई। लिखा गया कि वह अभी व्यस्त हैं शाम तक लौटा देंगे। इसके बाद पता चला कि इसी तरह का मैसेज सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के फोन पर भी आया है। तब उन्होंने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। एसएचओ ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

I

Iशेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पे I
Iडालनवाला थाने में 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी के केंद्रीय अध्यक्ष गुराना पिथौरागढ़ के रहने वाले पीड़ित बसंत भट्ट ने पुलिस को शिकायत की है कि मुंबई के रहने वाले दशराज जितेंद्र सिंह ने उनके पुत्र से 17 लाख रुपये लिए थे। यह रुपये उसने शेयर मार्केट में निवेश करने का कहकर लिए और वादा किया कि कुछ दिनों में वह उसे दोगुनी रकम देगा, लेकिन अब तक यह रकम नहीं दी गई। जबकि, 2023 में रकम लौटानी थी। मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि पिथौरागढ़ से आई जीरो एफआईआर को थाने में दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article