फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   money spent on drinking water

तीन हजार लीटर पानी लाने में खर्च हो रहे दो हजार रुपये

Mon, 09 Apr 2018 12:34 PM IST
चंद्रशेखर जोशी, अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी, अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 09 Apr 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
money spent on drinking water
पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है जल संस्थान

गंगा और यमुना नदी के उद्गम वाले उत्तराखंड में लोगों को दिल्ली की तरह फ्री पानी तो मिलना तो दूर, पूरा बिल वसूलने के बावजूद जल संस्थान पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन


इस समय जिले में हर रोज औसतन महज 80 लीटर पानी ही मिल पा रहा है, लेकिन जिले के कई हिस्सों में पानी की किल्लत की मार लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। पाटन गांव के प्रधान राकेश पाटनी, व्यापारी विक्रम रावत, नौकरीपेशा एसएस लडवाल, सियासत से जुड़े भुवन गहतोड़ी सहित पाटी क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं, जो हर हफ्ते दो हजार रुपये खर्च कर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन


चंपावत जिले में एक साल में चार करोड़ रुपये से अधिक राशि बिल के रूप में वसूलने के बावजूद लोगों को बमुश्किल 95 लीटर पानी ही मिल पा रहा है। पाटी में पानी की भारी किल्लत है। आपूर्ति एक पुरानी पेयजल योजना से हो रही है, मगर इस योजना से इन दिनों यदा-कदा पानी मिलने से लोग दूसरे स्रोतों पर आश्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 11 परिवार ऐसे हैं, जो पानी की कमी को पूरा करने के लिए 13 किमी दूर धरौंज के स्रोत पर आश्रित हैं। एसएस लडवाल बताते हैं कि धरौंज से जीप से तीन हजार लीटर पानी लाने में दो हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। 29 मार्च से शुरू इस निजी वैकल्पिक व्यवस्था पर इन परिवारों को पानी में ही 2000 रुपये प्रति सप्ताह खर्च करना पड़ रहा है। पानी पर खर्च हो रही इस भारी-भरकम रकम की भरपाई के लिए वह दूसरे मदों में कटौती कर कर रहे हैं।  

पाटी क्षेत्र की 58 योजनाओं में 55 प्रतिशत तक पानी कम हो गया है। पाटी के लिए 14 किमी दूर केदारनाथ से पुरानी पेयजल योजना है, जिससे इन दिनों 11 हजार लीटर पानी ही मिल पा रहा है, जबकि यहां दो सौ से अधिक संयोजन है। इस वजह से पानी की किल्लत हो रही है। अलबत्ता वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।

- चंद्रशेखर भट्ट, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, पाटी

कोरा लिफ्ट पेयजल योजना से है आस  
पेयजल की समस्या से जूझ रहे पाटी के लोगों के लिए कोरा लिफ्ट पेयजल योजना उम्मीद की किरण है। जल निगम के ईई एचसी भारती का कहना है कि पिछले साल 5.38 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है। मगर एक साल बाद भी धन नहीं मिल सका। अलबत्ता 5 अप्रैल को पाटी क्षेत्र के दौरे पर आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पेयजल योजना के एलान से नागरिकों को जल्द काम शुरू होने की आस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed