फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महामंडलेश्वर पर छेड़छाड़ का केस, दिल्ली की महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Wed, 28 Sep 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 28 Sep 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
molestation case on mahamndleshwar kailahsansad.
kailashanand

अग्रि अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष कैलाशानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ दिल्ली में छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। महामंडलेश्वर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने से कुंभनगरी हरिद्वार के संत समाज में हलचल मची हुई है।

महिला ने रसानंद की पत्नी होने का किया था दावा

molestation case on mahamndleshwar kailahsansad.
kailashanand

कैलाशानंद पर यह आरोप ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने ही लगाया है। ​उज्जैन के महाकुंभ में बेशकीमती संपत्ति की मलकियत वाले स्वामी रसानंद की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई थी। स्वामी रसानंद अग्रि अखाड़े से ताल्लुक रखते थे। लिहाजा रसानंद की मृत्यु के बाद अग्रि अखाड़े के शीर्ष नेतृत्व ने अपने महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी को ही उनकी गददी सौंपी थी।

महिला का आरोप, कैलाशानंद ने की अश्लील हरकत

molestation case on mahamndleshwar kailahsansad.
kailashanand

कैलाशानंद ने जब गददी संभाली थी तब वहां पहुंची दिल्ली के नार्थ रोहिणी की रहने वाली एक महिला ने रसानंद की पत्नी होने का दावा करते हुए उनकी संपत्ति पर अधिकार जताया था। महिला ने अगले ही दिन स्वामी रसानंद से उत्पन्न एक पुत्र को जन्म देने का दावा किया था। कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

molestation case on mahamndleshwar kailahsansad.
kailashanand

अब एक बार फिर से तेजिंद्र कौर सुर्खियों में है। इस बार तेजिंद्र कौर ने दिल्ली के नार्थ रोहिणी थाने में महामंडलेश्वर कैलाशानंद एवं रिठाला आश्रम के संचालक पुनीतानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
molestation case on mahamndleshwar kailahsansad.
kailashanand - फोटो : AmarUjala

आरोप है कि तीस अगस्त की रात को पुनीतानंद जबरन उसे अपने साथ कार में बैठाकर रिठाला आश्रम ले गया, इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। फिर वहां मिले कैलाशानंद ने भी कार में ही उसके साथ अश्लील हरकत की और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed