फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi winning clebration in patanjali yogteeth

मोदी की जीत के लिए सज गया रामदेव का दरबार

Wed, 14 May 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 14 May 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
modi winning clebration in patanjali yogteeth

हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ में जीत का जश्न मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


एक्जिट पोल से बेहद प्रसन्न बाबा के भक्तों को चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि राजनीति को इस शीर्ष पर हमने ही पहुंचाया है।

16 मई को चुनाव परिणाम आते ही पहला विशाल आयोजन बाबा रामदेव द्वारा किया जा रहा है।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भी होगा जश्न

modi winning clebration in patanjali yogteeth

18 मई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बाबा जश्न मनाएंगे जिसमें मोदी सहित भाजपा के तमाम आला नेता भाग लेंगे।

पतंजलि योगपीठ और स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के बीच रामदेव द्वारा मोदी का पहला सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होते ही बाबा रामदेव 9 महीने बाद हरिद्वार स्थित अपने निवास पर लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव ने देश की राजनीति को दी नई दिशा

modi winning clebration in patanjali yogteeth

एक्जिट पोल के नतीजों से बेहद प्रसन्न आचार्य बालकृष्ण ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि स्वामी रामदेव ने देश की राजनीति को नई दिशा दी।

मोदी को पीएम के रूप में घोषित करने के बाद बाबा ने फिर मुड़के नहीं देखा। आचार्य ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद योग और आयुर्वेद की यह गाड़ी बहुत तेज गति से चल पड़ेगी।

आचार्य ने कहा कि दिल्ली के अभिनंदन समारोह के बाद हरिद्वार में एक विशाल आयोजन की तैयारियां की जा रही है। मोदी के शपथ ले लेने के उपरांत तिथि निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed