फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi will play in rama's role in ramlila.

'अब रामलीला में राम नहीं, मोदी का मास्क पहने राम आएंगे'

Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
modi will play in rama's role in ramlila.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब मंच पर आए मौसम के हिसाब से माहौल भी सर्द था, लेकिन उन्होंने आते ही प्रधानमंत्री मोदी पर एक के बाद एक ऐसे शब्दबाण छोड़े की माहौल कार्यकर्ताओं की तालियों से गर्म हो गए।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने सबसे पहले सोशल साइट पर वायरल हुई पीएम नरेन्द्र मोदी की चरखे के साथ वाली फोटो को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने सीने पर तीन-तीन गोली खाई, उसे परे हटा दिया गया।
विज्ञापन


मोदी अब गांधी से बड़े ब्रांड हो गए। राहुल ने कहा कि अब मोदी जी खुद ही सब कुछ करते हैं। किसी दूसरे को आगे नहीं आने देते।

संघ की राष्ट्रभक्ति पर उठाए सवाल

modi will play in rama's role in ramlila.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

कहा कि अगले साल जब रामलीला होगी तो वहां राम नहीं होंगे, मोदी का मास्क पहनकर राम आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभक्ति की पैरोकारी करने वाली भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिया।

तिरंगे से गौरव की अनुभूति करते हुए राहुल ने कहा कि इसके लिए करोड़ों लोगों ने कुर्बानी दी है। लेकिन 1950 से 2002 तक आरएसएस के मुख्यालय नागपुर मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराया।

वह बोले, मैं पूछना चाहता हूं कि आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगे को सेल्यूट क्यों नहीं किया? वे भगवे को ही सेल्यूट करते रहे।

'एक मिनट में कर दी आर्थिक आत्मा की हत्या'

modi will play in rama's role in ramlila.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

राहुल सोमवार को ऋषिकेश गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में प्रदेश कांग्रेस के ग्राम, बाजार और बूथ समितियों के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कहने के लिए ये कार्यकर्ता सम्मेलन था, लेकिन यह राहुल की सभा तक सिमट कर रह गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात नहीं की। राहुल के कार्यक्रम में पहुंचने तक हल्की बूंदाबांदी थम चुकी थी। राहुल ने अपने संबोधन की शुरुआत मैदान में लहरा रहे तिरंगे से यह कहकर की कि उन्हें बताया गया कि ये प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है।

नोटबंदी पर भी राहुल जमकर केंद्र सरकार पर बरसे। आरबीआई को देश की आर्थिक आत्मा बताते हुए उन्होंने केंद्र पर उसकी हत्या करने का आरोप जड़ा। सीएम और संगठन की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरो मत का संदेश देते हुए चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

‘मेरा पॉकेट फटा है’

modi will play in rama's role in ramlila.
राहुल गांधी ने द‌‌िखाया फटा कुर्ता - फोटो : AmarUjala

वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली की बागडोर जिन लोगों के हाथों में हैं वे उन्हें मसल देना चाहते हैं। वह भी मंडुवा है, जितने लट्ठ बरसाओगे, उतना अधिक निखरूंगा।

पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा ने आज फिर दल बदल कराकर देवभूमि को कलंकित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो संकल्प लेने को कहा कि पार्टी जिस उम्मीदवार को खड़ा करेगी, उसे जितवाएंगे। सह प्रभारी संजय कपूर, वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, सांसद प्रदीप टम्टा ने संबोधन किया। सभा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने किया। ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

राहुल ने कहा कि मोदी राजनीति तो गरीब की करते हैं, लेकिन काम देश के 50 सबसे बड़े उद्योगपतियों के करते हैं। मंच पर अपने कुर्ते की फटी जेब दिखाते हुए राहुल ने कहा कि हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मोदी के चरित्र में विरोधाभास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed