फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi will not get security for chardham

'आम श्रद्घालु बनकर चारधाम जाएं मोदी'

Sat, 03 May 2014 10:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
modi will not get security for chardham

यदि कोई वीवीआईपी चारधाम यात्रा के दौरान बदरी-केदार और दूसरे धामों के दर्शन करना चाहता है तो आम श्रद्धालु बनकर जाए क्योंकि आचार संहिता के दौरान किसी को सिक्यूरिटी नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


आचार संहिता की गाइडलाइन के आधार पर सीईओ ऑफिस ने राज्यपाल, सीएम व नरेंद्र मोदी तीनों को मना कर दिया है।

दरअसल, आचार संहिता लागू है और चार दिन पहले आयोग की तरफ से चारधाम के लिए भी दिशा निर्देश लागू कर दिए गए है।

मोदी ने मांगी थी अनुमति

modi will not get security for chardham

आयोग ने स्पष्ट हिदायत दी है कि कोई मुख्यमंत्री, मंत्री या अन्य बड़ा राजनेता या संवैधानिक पद पर विराजमान किसी व्यक्ति की यात्रा के दौरान या कपाट खुलने के समय कोई सहभागिता नहीं होगी।

यदि ऐसा होता है तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। पिछले दिनों भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बदरी-केदार के दर्शन करने की अनुमति चाही थी लेकिन सीईओ ऑफिस ने मना कर दिया।

हालांकि मोदी का बदरी-केदार के प्रति पुराना लगाव है, आपदा के समय वह केदारधाम का पुनर्निर्माण भी करना चाहते थे लेकिन राज्य सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरैशी और हरीश को भी अनुमत‌ि नहीं

modi will not get security for chardham

आयोग ने उत्तराखंड के राज्यपाल डा.अजीज कुरैशी व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भी चारधाम में जाने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। आयोग का कहना है कि इस समय यह संभव नहीं है।

यदि किसी को जाना है तो आम श्रद्धालु बनकर अपने भरोसे जाए, राज्य इस वक्त सुरक्षा का इंतजाम नहीं कर सकता। क्योंकि इस समय सारी फोर्स चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed