{"_id":"361699b9409fc25889b9c3d2c3d7950e","slug":"modernization-of-government-sugar-mills-of-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न मशीनें करेंगी चीनी मिलों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न मशीनें करेंगी चीनी मिलों का कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की मदद से राज्य की सरकारी चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत पहले चरण में बाजपुर और नादेही चीनी मिलों में पुरानी मशीनों की जगह आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
आधुनिकीकरण होने से जहां चीनी उत्पादन की लागत कम होगी, वहीं बिजली उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस बिजली को यूजेवीएनएल के जरिये बेचा जाएगा।
राज्य में वर्तमान में आठ चीनी मिलों में उत्पादन हो रहा है, जिसमें पांच शुगर मिलें डोईवाला, किच्छा, बाजपुर, नादेही और सितारगंज सरकारी हैं, जबकि लक्सर, उत्तम और इकबालपुर मिलें निजी क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन
निजी कंपनी कर चुकी है सर्वे
अब सरकारी चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के लिए कवायद शुरू की गई है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के अपर सचिव पीएस रावत के मुताबिक पहले चरण में नादेही और बाजपुर शुगर मिल के कायाकल्प की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए महाराष्ट्र की निजी कंपनी की मदद से सर्वे भी कराया गया है और कंपनी ने आधुनिकीकरण पर 138 करोड़ के करीब खर्च आने का अनुमान जताया है। योजना को मूर्तरूप देने में यूजेवीएनएल की मदद लेने की योजना बनायी गई है।