फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mock drill at Doon Airport Injured people were rescued from a plane that crashed due to landing gear failure

Uttarakhand: दून एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल; लैंडिंग गियर फेल होने से विमान में लगी आग, घायलों को किया गया रेस्क्यू

Tue, 01 Jul 2025 10:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Jul 2025 10:36 PM IST
सार

दून एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल में आठ विभागों की टीम के 150 लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
Mock drill at Doon Airport Injured people were rescued from a plane that crashed due to landing gear failure
विमान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान के लैंडिंग गियर फेल होने पर दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में आग लग गई। इसमें घायल लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। इस मॉकड्रिल में एयरपोर्ट और बाहर के कुल आठ विभागों की टीम के करीब 150 लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में सभी संबंधित एजेंसियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन किया गया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि मॉकड्रिल में एयरपोर्ट फायर सर्विस भाविप्रा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, कार्यरत एयरलाइंस, राज्य नगर अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ, एम्स ऋषिकेश (एयरपोर्ट एक्सटेंशन यूनिट), राज्य स्वास्थ्य विभाग, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की टीमें शामिल रहीं। कहा कि अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय, प्रतिक्रिया समय, संसाधनों की त्वरित उपलब्धता और आपातकालीन योजना की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Yamunotri Dham: यात्रा मार्ग पर फंसे 700 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित बादल फटने से जगह-जगह हो गया था बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

बस को डमी विमान के रूप में इस्तेमाल कर दो दमकल वाहनों से आग पर काबू पाते हुए ऑटोमेटिक कटर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर घायलों को निकाला गया। करीब 45 मिनट तक रेस्क्यू किया गया। जिसमें घायलों की प्राथमिक चिकित्सा (ट्रायेज), यात्रियों का सुरक्षित निकास और सुरक्षा उपायों का व्यापक परीक्षण किया गया। मॉकड्रिल में संयुक्त महाप्रबंधन नितिन कादियान, फायर इंचार्ज ऊर्बादत्त भट्ट, सीआईएसएफ अस्टिटेंड कमांडेंट केसी श्रीवास्तव, रविंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed