फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile phones will be stopped during the exam

परीक्षा के दौरान ठप रहेंगे मोबाइल फोन

Sat, 19 Oct 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones will be stopped during the exam
देहरादून। अब आपकी यूनिवर्सिटी में परीक्षा शुरू होते ही सारे मोबाइल फोन ठप हो जाएंगे। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है। इसके लिए सभी विवि में जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार के नियमों के मुताबिक कहीं भी जैमर लगाने के लिए सुरक्षा सचिव की अनुमति जरूरी होती है। लिहाजा यूजीसी ने सभी विवि को निर्देशित कर दिया है कि वह नियमानुसार पहले इजाजत ले लें। यह जैमर 100 मीटर के दायरे में काम करेंगे। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। जैमर परमानेंट संचालित नहीं होंगे। इसके बजाए जब भी कोई परीक्षा होगी तो तुरंत जैमर ऑन हो जाएगा। इसके बाद विवि के आसपास की 100 मीटर परिधि में सभी मोबाइल सेवाएं बंद हो जाएंगी। यूजीसी ने यह व्यवस्था परीक्षाओं में मोबाइल के इस्तेमाल की शिकायतों के बाद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed