रुड़कीः संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद मदरसे में मोबाइल बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों रुड़की से आतंकी साजिश में चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद अब क्षेत्र के इम्दादुल इस्लाम मदरसे में मोबाइल और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों के उपयोग पर बैन लगा दिया गया है।
रुड़की स्थित इम्दादुल इस्लाम मदरसे के नाजिम नवाब अली ने मदरसे में पढ़ने वाले सभी लोगों के सख्त हिदायत दी है कि वह मोबाइल का उपयोग न करें। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।
उनका कहना है कि आतंकवादी संगठन इनके जरिए युवाओं के अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसलिए इनका उपयोग न करना ही बेहतर है। मोबाइल, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के साथ मदरसे के नाजिम साहब ने इंटरनेट को भी बंद करने की वकालत की है।
कॉलेजों और मदरसों से जुटाया जा रहा संदिग्धों का रिकॉर्ड
उधर, आतंकी साजिश के शक में पिछले दिनों गिरफ्तार चारों युवकों में इकलाखुर्रहमान (इकलाख) सालियर गांव के एक पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट और मेहराज हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज का छात्र है जबकि अजीम और ओसामा कस्बे के ही एक डिग्री कॉलेज में बीए के छात्र हैं।
खुफिया विभाग चारों छात्रों के कॉलेज का रिकॉर्ड भी खंगाल रहा है। इसके साथ ही पुलिस की जांच अब मदरसों पर टिक गई है। रविवार को पुलिस ने नगर के सबसे बड़े दीनी तालीम मदरसे की जांच पड़ताल कर छात्रों की सूची तलब की।
दीनी तालीम मदरसे के छात्रों की सूची तलब
चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नजर अब मंगलौर के मदरसों पर टिक गई है। रविवार को पुलिस ने नगर के सबसे बड़े दीनी तालीम मदरसे की जांच पड़ताल कर छात्रों की सूची तलब की।
आईएस के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने छात्रों एवं मदरसों में पढ़ाने वालों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। नगर पुलिस ने सुबह मोहल्ला किला स्थित सबसे बड़े मदरसे में जांच पड़ताल की। इस मदरसे में काफी बाहरी छात्र पढ़ाई करते हैं।
नगर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट ने मदरसा प्रबंधन से छात्रों की सूची तलब की। सूची के आधार पर छात्रों के सत्यापन का काम किया जाएगा। उन्होंने मदरसा प्रबंधन को कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।