{"_id":"59b54bc94f1c1bf17f8b5917","slug":"mobile-battery-fattened-then-minor-boy-three-fingers-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जिंग के दौरान गेम खेलना पड़ा भारी, किशोर के हाथ की तीन अंगुलियां कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जिंग के दौरान गेम खेलना पड़ा भारी, किशोर के हाथ की तीन अंगुलियां कटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेलना एक किशोर को भारी पड़ गया। मोबाइल की बैट्री फटी और किशोर के दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गईं।
विज्ञापन
यह घटना रविवार सुबह सेरीकुम्डार गांव में हुई। पढ़ाई के लिए अपने नाना के घर रहने वाला कटियानी निवासी 13 वर्षीय गौरव धामी पुत्र भूपेंद्र सिंह रविवार सुबह मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रहा था, तभी मोबाइल की बैट्री फट गई और गौरव के हाथ की तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गईं।
विज्ञापन
परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। गौरव के नाना उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि मोबाइल फोन एक नामी कंपनी का था और उसे कुछ दिन पहले खरीदा गया था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. केएस मेहता ने परिजनों को सलाह दी कि गौरव की प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले जाएं।