Uttarakhand: राज्य कर विभाग जागा, बिल दिखाओ इनाम पाओ योजना का ऐप किया जारी, अब जल्दी से उठाएं फायदा
त्योहारी सीजन में लोगों ने खरीदारी कर जीएसटी बिल इकट्ठा किए लेकिन इन बिलों को अपलोड करने के लिए विभाग की वेबसाइट या कोई ऐप ही नहीं था। अमर उजाला ने बुुधवार के अंक में ‘बिल लाओ, इनाम पाओ योजना लागू ऐप नदारद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया। आखिरकार विभाग की वेबसाइट पर बीएलआईपी यूके मोबाइल ऐप का लिंक जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य कर विभाग ने बुधवार को जीएसटी बिल लाओ, इनाम पाओ योजना का मोबाइल ऐप जारी कर दिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने यह ऐप जारी किया है। लोग इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर उस पर बिल अपलोड करके लाखों के इनाम जीत सकते हैं।
दरअसल, नौ सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य कर विभाग की बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पर मुहर लगी थी। इसके बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने योजना लांच कर दी थी। त्योहारी सीजन में लोगों ने खरीदारी कर जीएसटी बिल इकट्ठा किए लेकिन इन बिलों को अपलोड करने के लिए विभाग की वेबसाइट या कोई ऐप ही नहीं था।
अमर उजाला ने बुुधवार के अंक में ‘बिल लाओ, इनाम पाओ योजना लागू ऐप नदारद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया। आखिरकार विभाग की वेबसाइट पर बीएलआईपी यूके मोबाइल ऐप का लिंक जारी कर दिया गया है। कोई भी 200 रुपये से अधिक का जीएसटी बिल इस पर अपलोड कर सकता है। अगर उसकी लॉटरी निकली तो नाम, पता, बिल वेरिफाई होने के बाद इनाम मिलेगा। अगर फर्जी बिल लगाया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें BLIP UK ऐप
जीएसटी की वेबसाइट gst.uk.gov.in पर जाएं। यहां बिल लाओ, इनाम पाओ बॉक्स पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। इससे मोबाइल पर एसएमएस में लिंक आ जाएगा। उस लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद डाउनलोड या डाउनलोड एनीवे पर क्लिक करें। डाउनलोड होने के बाद डाउनलोड फोल्डर पर जाएं और डाउनलोडेड फाइल पर क्लिक करें। पूछे जाने पर अलाऊ फ्रॉम अदर सोर्सेज का चयन करें। इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके ऐप इंस्टॉल कर लें। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पता आदि की जानकारी देकर इस ऐप पर खुद को रजिस्टर कर लें। रजिस्टर करने के बाद अपना जीएसटी बिल इस पर अपलोड कर दें।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पत्थर युद्ध देख थम गईं लोगों की सांसें, रणबाकुंरों ने की एक-दूसरे पर पत्थरों की बौछार, तस्वीरें