फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA tightened the screws on the officials, consensus reached on withdrawing the case

Dehradun News: विधायक ने अधिकारियों के कसे पेंच, मुकदमा वापस लेने पर बनी सहमति

Fri, 21 Jun 2024 03:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
MLA tightened the screws on the officials, consensus reached on withdrawing the case
I
विज्ञापन

IIसभी उप केंद्र समन्वय स्थापित कर फेज चेंजिंग के लिए व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
II
I
Iबिजली और पानी की कटौती को लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रदर्शन करने पर निवर्तमान सभासद और लोगों पर मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ मुकदमा वापस लेने पर सहमति बनी है।
I
Iविधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि पीक टाइम पर विद्युत उप केंद्रों में फेज चेंजिंग होती है। पेयजल आपूर्ति के बीच फेज चेंजिंग से समस्या आ रही है। सभी उप केंद्र समन्वय स्थापित कर फेज चेंजिंग के लिए व्यवस्था बनाएं। पेयजल आपूर्ति के दौरान फेज चेंजिंग नहीं होनी चाहिए। विधायक ने अधिकारियों को कम से कम रोस्टिंग करने के लिए कहा। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ट्यूबवेल की पंपिंग भी प्रभावित हो रही है। करीब 90 फीसदी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं, कांग्रेस नेताओं के जनता दरबार और अधिकारियों की बैठक न लेने के बयान पर विधायक ने कहा बिन मांगी सलाह के लिए वह कांग्रेसी मित्रों का धन्यवाद करते हैं। बैठक के दौरान ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, एसडीओ कंडवाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राजेंद्र पाल, सहायक अभियंता जयपाल सिंह चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, निवर्तमान सभासद अंकित जोशी मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed