{"_id":"5f3e1bcfb624865b0d3f8f5f","slug":"mla-sexual-assault-case-mla-will-be-arrested-if-crime-is-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण : दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो गिरफ्तार होंगे विधायक - डीआईजी अरुण मोहन जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण : दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो गिरफ्तार होंगे विधायक - डीआईजी अरुण मोहन जोशी
Thu, 20 Aug 2020 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी अरुण मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट के विधायक पर लगे आरोपों और महिला के खिलाफ मुकदमे की जांच के लिए अब जांच अधिकारी बदल दिया गया है। दोनों मामलों की जांच अब सीओ सदर करेंगे। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, विधायक की पत्नी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन, उस महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस भले ही इसके पीछे तकनीकी कारण बता रही है मगर इस पर सवाल उठने लगे हैं। अभी तक विधायक के बयान भी दर्ज नहीं किए गए हैं। इसलिए जांच धीमी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
इन्हीं सब सवालों के जवाब में पुलिस ने जांच अधिकारी को बदल दिया गया है। अभी तक इसकी जांच नेहरू कॉलोनी पुलिस कर रही थी। लेकिन, अब जांच अधिकारी सीओ सदर अनुज कुमार को बनाया गया है। डीआईजी का कहना है कि सीओ सदर को मुकदमे की जांच के अलावा विधायक के खिलाफ लगे आरोपों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
महिला ने जिन जगहों का जिक्र किया गया है वहां भी जांच की जानी जरूरी है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के सवाल पर भी कहा कि इस मामले से जुड़ी चार शिकायतें मिली हैं। जिनमें से एक के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। नियमानुसार यदि विधायक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ चार्जशीट इस मुकदमे में भी दाखिल की जा सकती है। इसके लिए अलग से मुकदमे की आवश्यकता नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।