फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Qazi Nizamuddin and Lakhpat Singh Butola took oath in Assembly building Dehradun

Dehradun: विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने ग्रहण की शपथ, जिम्मेदारियों को निभाने का लिया संकल्प

Sat, 27 Jul 2024 06:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: श्याम जी. Updated Sat, 27 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

विधानसभा भवन देहरादून में मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ विधानसभा अध्यक्षऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिलाई।
 

विज्ञापन
MLA Qazi Nizamuddin and Lakhpat Singh Butola took oath in Assembly building Dehradun
पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा भवन देहरादून में शनिवार को मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिलाई। नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने दोनों विधायकों को बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और आगामी सत्र में दोनों विधायकों के सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।  इस महत्वपूर्ण अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह  और कांग्रेस के अन्य विधायक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed