फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Kunwar Pranav Singh Champion and deshraj karnwal BJP inquiry committee report to ajay bhatt

समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी देशराज और प्रणव चैंपियन की जांच रिपोर्ट 

Wed, 29 May 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
MLA Kunwar Pranav Singh Champion and deshraj karnwal BJP inquiry committee report to ajay bhatt
भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की जांच समिति ने पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव चैंपियन की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंप दी। करीब 100 पन्नों की इस भारी भरकम रिपोर्ट में समिति ने वे तमाम साक्ष्य शामिल किए हैं, जो उन्हें मीडिया खबरों, पार्टी नेताओं के बयानों के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। समिति ने विधायकों द्वारा बयानों के संबंध में समिति को सौंपी गई सीडी भी रिपोर्ट के साथ दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट सौंपे जाने की पुष्टि करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि रिपोर्ट बहुत बड़ी है, जिसका वे पूरा अध्ययन करेंगे। उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे। वे जांच रिपोर्ट अपने साथ दिल्ली जा रहे है। इससे पूर्व जांच समिति के संयोजक खजान दास और सदस्य विश्वास डाबर ने उन्हें रिपोर्ट सौंपी। समिति के संयोजक खजान दास ने बताया कि करीब 100 पन्नों की रिपोर्ट में साक्ष्यों के अलावा तीन पन्नों की सिफारिश भी हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान जो दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए गए और दोनों विधायकों के प्राप्त पक्ष व हरिद्वार जिला भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों के बयान लेने के बाद ये सिफारिश तैयार की गई। उन्होंने कहा कि समिति ने अपनी ओर से जांच में पूरी पारदर्शिता बरती और दोनों पक्षों को अपनी राय रखने का पूरा अवसर दिया। सिफारिशों के संबंध में पूछे जाने पर खजान दास ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के पास है और अब इस पर उन्हें ही निर्णय लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मिल सकता है अभयदान
सूत्रों की मानें तो जांच समिति ने अपनी जांच में काफी सख्त संस्तुतियां की हैं, लेकिन दोनों विधायकों ने अपनी गलती को स्वीकारा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष उनकी क्षमा याचना के आधार पर उन्हें अभयदान भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed