फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Harbhajan Singh Cheema's statement for bribe

यहां रिश्वतखोरी की शिकायत करने पर ये विधायक देंगे इनाम 

Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
MLA Harbhajan Singh Cheema's statement for bribe

विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस शासन तो चला गया, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भाजपा शासन की स्वच्छ प्रशासन देने के वायदे पर पानी फेर रही है। चीमा ने प्रमाण सहित रिश्वत खोरी की शिकायत करने वाले को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। साथ ही उन्हें इनाम भी द‌िया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में विधायक चीमा ने कहा कि चुनाव में ‘न भय न भ्रष्टाचार अब की बार भाजपा सरकार’ भाजपा का नारा था। जनता ने भाजपा को दो तिहाई से अधिक सीटें देकर भाजपा पर विश्वास जताया, लेकिन अभी अफसर शाही के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। उसे अभी भी कांग्रेस की सरकार होने का भ्रम है।
विज्ञापन


इसी के चलते ऑफिसों में भ्रष्टाचार बरकरार है। बिना रिश्वत के फाइलें नहीं खिसकती हैं। पुलिस की वाहनों से वसूली बरकरार है। चीमा बोले, अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी उन कार्यालय में छापा मारने नहीं जाते हैं, जहां कर्मचारी बाहर से ड्यूटी करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काम के बदले रुपये मांगने वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी की शिकायत करने वाले को वह पुरस्कृत करेंगे। पुलिस की भी शिकायत आती है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। वाहनों से वसूली पर रोक लगाई जाएगी। चीमा ने कहा नगर की सड़कों पर जाम लगने की हो या जलभराव की समस्या, सभी का निराकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed