{"_id":"58d4ca064f1c1bbf371a14e4","slug":"mla-dhan-singh-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की हर बेटी की शादी पर ये विधायक देंगे उसे सोने का यह खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की हर बेटी की शादी पर ये विधायक देंगे उसे सोने का यह खास तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी सीट पर अप्रत्याशित ढंग से कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै को हराने वाले बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। नेगी अब टिहरी में दिनेश धनै की छाप मिटाने में जुट गए हैं। इस क्रम में गुरुवार को नेगी ने एक के बाद एक कई ऐलान कर डाले।
विज्ञापन
ये भी घोषणा की कि वे विधवा और निराश्रित महिला की बेटी की शादी में अपनी ओर से दस हजार रुपये तक का मांगटीका उपलब्ध कराएंगे। विधायक खुद यह आभूषण जरूरतमंद बेटी को देने उसके घर जाएंगे। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी कार्ययोजना का खुलासा किया।
विज्ञापन
नेगी ने बताया कि नई टिहरी शहर में पार्किंग डेवलप की जाएगी। इसके अलावा एक चिड़ियाघर बनवाया जाएगा। डाइजर में नया पिकनिक स्पॉट विकसित करने को उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शामिल बताया। विधायक ने बताया कि कोशियारताल, सारजुला और कानाताल पंपिंग योजनाओं को दो साल में पूरा कराया जाएगा। नई टिहरी में बांज, बुरांस पेड़ों का सघन पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन