फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mla Deshraj Karnwal filed case against kunwar pranav singh champion, statements file

विधायक देशराज कर्णवाल ने चैंपियन पर दर्ज करवाया था मुकदमा दर्ज, मामले में दो के बयान दर्ज

Tue, 24 Dec 2019 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 10:59 AM IST
सार

  • सीओ रुड़की ने दर्ज एससी-एसटी मामले में लिए बयान

विज्ञापन
mla Deshraj Karnwal filed case against kunwar pranav singh champion, statements file
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज करवाए गए एससी-एसटी के मामले में सीओ रुड़की ने दो लोगों के बयान दर्ज किए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में विधायक चैंपियन के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, पुलिस को अभी फॉरेंसिक लैब भेजी गई वीडियो की रिपोर्ट का भी इंतजार है। उसके आधार पर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विधायक देशराज कर्णवाल ने 12 दिसंबर को तहरीर देकर बताया था कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग किया था। विधायक कर्णवाल ने आरोप लगाया था कि विधायक चैंपियन ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने विधायक चैंपियन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया था। इस मामले की जांच सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट को सौंपी गई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से विधायक चैंपियन की वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। साथ ही विधायक देशराज कर्णवाल समेत दो और लोगों के बयान भी दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीओ रुड़की की ओर से सोमवार को भी दो अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। दोनों लोगों से कई बिंदुओं पर सीओ ने जानकारी ली। वहीं, पुलिस को अब जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट का भी इंतजार है। जांच रिपोर्ट से तय होगा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है या नहीं। सीओ ने बताया कि सोमवार को दो लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed