फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA accused of not allowing CM to meet

मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक का पुतला

Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
MLA accused of not allowing CM to meet
विकासनगर। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के कार्यकर्ताओं ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन

संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए छह नामों की सूची मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के कहने पर ही मांगों को सीएम के समक्ष नहीं रखने दिया गया। कुंवर ने कहा कि बांध प्रभावितों को ब्याज सहित अनुग्रह राशि का भुगतान और मटोगी में चारागाह की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर मंच आंदोलित है, लेकिन सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। धरना तहसील परिसर में 26वें दिन भी जारी रहा। पुतला फूंकने वालों में यशपाल सिंह, भाव सिंह, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, बाबू सिंह, माधव सिंह, मनवीर सिंह, हुकम सिंह, चंद्रपाल, नरेंद्र सिंह, संसार सिंह, प्रदीप चंदेल, सुभाष सिंह, घूमता राम, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र तोमर, भीर सिंह तोमर, मंगतराम और नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed