फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mission Karmayogi scheme: Capacity Development Commission will make employees Karmayogi

कर्मचारियों को बनाएंगे कर्मयोगी: आयोग के गठन की तैयारी, प्रशिक्षण न लेने वालों का रुकेगा प्रमोशन, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 09 Jul 2022 01:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Jul 2022 01:16 PM IST
सार

क्षमता विकास आयोग के साथ सरकार सभी विभागों में क्षमता विकास समितियों का गठन करेगी। इन समितियों की कमान राज्य स्तर पर गठित आयोग के सदस्यों के हाथों में होगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Mission Karmayogi scheme: Capacity Development Commission will make employees Karmayogi
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बदलते परिवेश और तकनीकी सुधार के बीच प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राज्य में कर्मचारी क्षमता विकास आयोग बनाने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मिशन कर्मयोगी योजना के तहत आयोग का गठन होगा। 

विज्ञापन


योजना को लागू करने का रोड मैप तैयार करने की जिम्मेदारी नैनीताल स्थित उत्तराखंड प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान को सौंपी गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, क्षमता विकास आयोग के साथ सरकार सभी विभागों में क्षमता विकास समितियों का गठन करेगी। इन समितियों की कमान राज्य स्तर पर गठित आयोग के सदस्यों के हाथों में होगी।

विज्ञापन

विभाग तैयार करेंगे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

आयोग के गठन और प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी नैनीताल स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान को दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक विभाग अपने कर्मचारियों और जरूरतों के हिसाब अपना पाठ्यक्रम तैयार करेगा। इसके लिए प्रत्येक विभाग में क्षमता विकास समितियां बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण नहीं लिया तो प्रमोशन रुकेगा

मिशन कर्मयोगी योजना के तहत समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण में यदि कर्मचारी शामिल नहीं होंगे तो उनके प्रमोशन रुक जाएंगे। योजना को कर्मचारियों की वार्षिक चरित्र पंजिका(एसीआर) से जोड़ा जाएगा।

पीएम मोदी ने दी थी योजना को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2020 को प्रशासनिक अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी योजना को मंजूरी दी थी। योजना के माध्यम से  सरकारी कर्मचारियों का कौशल विकास किया जाएगा। यह कौशल विकास प्रशिक्षण व आनलाइन कंटेंट के जरिये होगा।

यह है योजना का लक्ष्य

मिशन कर्मयोगी योजना का लक्ष्य भविष्य के लिए लोकसेवकों को अधिक रचनात्मक,  कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी सक्षम बनाकर तैयार करना है। 

राज्य सरकार ने मिशन कर्मयोगी योजना पर काम शुरू कर दिया है। नैनीताल एटीआई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। योजना के तहत जल्द क्षमता विकास आयोग का गठन होगा। -  शैलेश बगौली, सचिव (कार्मिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed