फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Youth Dead Body Found in Canal Covered In bag at udham Singh nagar

बोरे में बंद नाले में पड़ा मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, तांत्रिक ने मां को दिया था सुराग

Mon, 13 Jan 2020 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 08:11 PM IST
सार

  • ऊधमसिंह नगर के ग्राम सौनेरा में फार्म के पास बहने वाले नाले में मिला शव
  • तीन दिन से लापता था विपुल, ग्राम सौनेरा में ही फार्म में नौकरी करता था

विज्ञापन
Missing Youth Dead Body Found in Canal Covered In bag at udham Singh nagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में  एक युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे वह शौच के लिए निकला था और तभी से लापता था। दिनभर खोजबीन के बाद परिजनों ने रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी मां को तांत्रिक ने सुराग दिया था कि उसका शव कहां मिलेगा।

विज्ञापन


निकटवर्ती ग्राम सौनेरा में कांग्रेसी नेता गुरचरन सिंह के फार्म में विपुल मंडल (34) नौकरी करता था। वह अपनी नानी के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे विपुल शौच के लिए निकला था और लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन


दिनभर खोजबीन के बाद परिजनों ने रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, रविवार शाम को ही फार्म के पास निकलने वाले एक नाले के पास विपुल की चप्पलें मिलने से परिजनों में चिंता हुई। सोमवार सुबह जब नाले के आसपास खोजबीन की गई तो गन्ने के खेत के पास एक बंद बोरा दिखाई पड़ा। बोरे के मुहाने पर थोड़े बाल दिख रहे थे। विपुल के छोटे भाई विपल्व ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। विपुल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक विपुल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की खबर पर लग गया जमावड़ा

नाले से बोरे में बंद शव मिलने की खबर मिलते ही फार्म पर आजादनगर, सुभाष कॉलोनी, नौगवां, मलपुरा, बरोड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सुरजीत कुमार समेत कोतवाली की तमाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने शव और आसपास से नमूने एकत्र किए। 

पत्नी से कई साल पहले हो चुका था तलाक 
परिजनों के अनुसार विपुल का विवाह कई साल पहले रुद्रपुर की एक महिला से हुआ था। उसकी एक बेटी भी हुई। बाद में दोनों में तलाक हो गया। तलाक के बाद महिला ने दूसरी जगह शादी रचा ली और बेटी को भी साथ ले गई। 
 

तांत्रिक ने मृतक की मां को बताया कि शव कहां मिल सकता है 

मृतक विपुल के पिता विधान मंडल ने दो शादियां की थीं। विपुल की सगी मां रुद्रपुर में पति के साथ रहती है, जबकि उसकी बड़ी मां बबीता दिल्ली में रहती है। रविवार को विपुल के लापता होने की खबर मिलने पर बबीता भी यहां आ गई थी। विपुल की बड़ी मां बबीता ने बताया कि यहां आते ही उन्होंने विपुल के बारे में पता करने के लिए एक तांत्रिक से भी संपर्क किया। बबीता के मुताबिक उस तांत्रिक ने बताया था कि जहां विपुल की चप्पलें मिलीं हैं वहीं आसपास पानी में ही विपुल भी पड़ा होगा और उसे चार लोगों ने मारा है।

इसी के तहत सोमवार सुबह चप्पलें मिलने वाले स्थान पर खोजबीन की तो बोरे में विपुल का शव मिल गया। वहीं, जहां पर विपुल का शव मिला है उसके पास बांस के पेड़ हैं। एक स्थान पर आसपास की फसल काफी दबी-कुचली हुई है। अनुमान है कि विपुल को हत्यारों ने यहीं मारा होगा। लोगों का कहना है कि विपुल मजबूत कद काठी का था। एक दो लोगों के कब्जे में नहीं आ सकता, इसलिए हत्यारों की संख्या अधिक होने का अंदेशा है। 

प्रेम प्रसंग, रंजिश या लेनदेन हो सकती है हत्या की वजह! 

किच्छा में लापता विपुल का शव बोरे में मिलने की घटना ने पुलिस को उलझा दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और लेनदेन तीनों एंगल में जांच कर रही है। उसकी मौत की असल वजह का पता फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।

घटनास्थल पर पहुंची टीम ने मिट्टी और खून के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस और एसओजी की दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने से जांच में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed