फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   missing three youths dead body found in snow after nine days in uttarkashi

बर्फ में दबे मिले नौ दिन से लापता भेड़पालकों के शव, ITBP की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला

Wed, 20 Dec 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 20 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
 missing three youths dead body found in snow after nine days in uttarkashi

गोविंद वन्य जीव विहार के अंतर्गत पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में नौ दिन पहले लापता तीन भेड़पालकों के शव बरामद हो गए हैं। आईटीबीपी की टीम ने पुष्टहारा बुग्याल के सरताल ट्रैक पर बर्फ में दबे ये शव बरामद किए।

विज्ञापन


रेस्क्यू टीम बुधवार देर शाम इन शवों को लेकर तालुका लौट आई है। यहां शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें कि विगत 11 दिसंबर को ढाटमीर गांव के पांच भेड़पालक अपनी खोई हुई भेड़ों की ढूंढ में जंगल की ओर गए थे।
विज्ञापन


इनमें से दो लोग तो उसी रात गांव वापस लौट आए, लेकिन जगमोहन सिंह(35) पुत्र किताब सिंह, रामध्यान(23) पुत्र विशन सिंह तथा कृतम दास(30) पुत्र सायबदास तीनों निवासी ढाटमीर मोरी भेड़ों की खोज में पुष्टहारा बुग्याल की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेस्क्यू अभियान के बाद मिले शव

 missing three youths dead body found in snow after nine days in uttarkashi

उसी रात और अगले दिन क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। तभी से ये तीनों भेड़पालक लापता थे। एक हफ्ते तक ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन बर्फ की दुश्वारियों से जूझने लायक संसाधन न होने के कारण इन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

दो दिन पूर्व सोमवार को यहां सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची आईटीबीपी की टीम ने मंगलवार रात को पुष्टहारा बुग्याल से करीब दो किमी आगे सरताल ट्रैक पर उक्त तीनों भेड़पालकों के बर्फ में दबे शव ढूंढ निकाले।

तमाम रास्ते चार से पांच फीट बर्फ में दबे होने के कारण रात को इन शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। आईटीबीपी की टीम ग्रामीणों के साथ इन शवों को लेकर बुधवार देर शाम तालुका पहुंच गई है। एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर तालुका में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए चिकित्सकों की टीम वहां भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed